Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • नौगांव में बौखनाग मेले में देव डोली नृत्य देखने उमड़ी भीड़
  • उत्तरकाशी

नौगांव में बौखनाग मेले में देव डोली नृत्य देखने उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  नौगांव विकासखंड के भाटिया गांव में रविवार को आयोजित बाबा बौखनाग के दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। रविवार को मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिभाग किया। देव डोली नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा में सजी धजी महिलाओं का हारूल व तांदी नृत्य लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर बाबा बौखनाग ने अवतरित होकर भक्तों को सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। भाटिया गांव में रविवार को दूर दराज क्षेत्र से पहुंचे भक्तों ने बाबा बौखनाग को फल, चुनरी, सोने व चांदी के छत्र चढ़ाए। थोलूका मैदान में महिलाएं अपनी पुरानी रीति रिवाज में सज धज कर हारूल तांदी लोक नृत्य करने पहुंचीं। रविवार को ही बाबा की डोली कसेरू गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान मेले में बाहर से आए मेहमानों का सत्कार किया गया। इस मेले कि विशेषता है कि मेले में जितना मेहमानों का सत्कार किया जाता है, उतना ही बाबा प्रसन्न होकर गांव की रक्षा करते हैं। ग्रामीणों के द्वारा सभी मेहमानों का भावपूर्ण ढंग से सत्कार किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह रावत, रमेश रमोला, सोवेंद्र सिंह रावत, यशवंत सिंह, प्रताप राणा, प्रधान राकेश लाल, मनमोहन सिंह रावत, विनोद रावत, सुरेश राणा, गौतम सिंह रावत, रुकम सिंह रमोला सहित सैकड़ों थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद
Next: कार की टक्कर से मजदूर घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.