Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new
काशीपुर(आरएनएस)।  पुलिस ने रविवार को ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी भोजपुर, मुरादाबाद के हैं। पुलिस उनसे चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी मास्टर चाबी का प्रयोग कर बाइक चोरी करते थे। उन्होंने बताया कि वारदात के समय एक बच्ची को साथ रखते थे, ताकि उनपर किसी को शक न हो। 14 जून को सोराज सिंह निवासी बलमगढ़, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक महुआखेड़ा गंज से चोरी हो गई। वहीं 15 जून को रोहित निवासी अहरपुरा ने भी बाइक चोरी की सूचना दी थी। सीओ अनुषा बड़ोला ने रविवार को वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि इन घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने ग्राम देवीपुर थाना भोजपुर, मुरादाबाद निवासी अनोज उर्फ अनुज शर्मा पुत्र हरिओम व अंकित पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर महुआखेड़ागंज से चोरी गईं दोनों बाइक बरामद कर लीं। उनसे की गई पूछताछ के आधार पर चोरी की चार और बाइक बरामद हुईं हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महुवाखेडागंज समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अंकित बाइक मैकेनिक है, जो चोरी के वाहनों में से पार्टस निकालकर दूसरे वाहनों में लगाकर मुनाफा कमाते हैं। वाहनों का बचा हुआ हिस्सा वो कबाड़ में बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि बताया जा रहा है कि ऑटो लिफ्टर वाहन चोरी की वारदात के समय एक बच्ची को साथ रखते थे, जिससे किसी को शक न हो सके। टीम में इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई अनिल उपाध्याय, सोमवीर सिंह,अमित राणा, का. शैलेन्द्र सिंह, नीरज शुक्ला, दीपक कुमार, मुरली पाण्डे व एसपीओ अमिताभ सिजवाली शामिल रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम के वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम ठप
Next: नौगांव में बौखनाग मेले में देव डोली नृत्य देखने उमड़ी भीड़

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.