Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नासवी द्वारा 15 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा स्ट्रीट फूड फेस्टिवल
  • हरिद्वार

नासवी द्वारा 15 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा स्ट्रीट फूड फेस्टिवल

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
04 (46)

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट होंगे फेस्टिवल के मुख्य अतिथी-संजय चोपड़ा

हरिद्वार। स्ट्रीट वेंडर्स के राष्ट्रीय संगठन नासवी के प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी संचालन समिति के सदस्य एवं लघु व्यापार संगठन के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर अगले वर्ष 15 जनवरी को नई दिल्ली में नेहरू स्टेडियम में नासवी की और से आयोजित किए जा रहे 12वें स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में मुख्य अतिथी के रूप में आमंत्रित करते हुए निमंत्रण पत्र सौंपा। निमंत्रण को स्वीकार करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक राज्य को देश-विदेश से आने वाले पर्यटको के साथ मधुर व्यवहार के साथ उन्हें विभिन्न राज्यों के अलग-अलग प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभ्यता व पौराणिकता के साथ भारतीय हमेशा ही अपने व्यंजनों के माध्यम से दुनिया को आकर्षित करते चले आ रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के पारंपरिक व्यंजन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। नासवी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद सिंह, सदस्य संजय चोपड़ा ने कहा कि भारतवर्ष के रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स एक कर्मयोगी के रूप में अपने व्यवसाय के माध्यम से फुटपाथ पर बिकने वाले सस्ते और अच्छे भोजन को आम जनता तक पहुंचाते है। पूरी दुनिया में भारत में फुटपाथ पर बिकने वाला भोजन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। नासवी द्वारा आयोजित किए जा रहे स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों को पेश किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद सिंह, संगीता सिंह, राकेश त्रिपाठी, संजय चोपड़ा, दीपक कुमार, कमल उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता कंप्यूटर शिक्षक का नहीं लगा सुराग
Next: सर्दी में कई गुना बढ़ जाता है ब्रैन हैमरेज का खतरा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.