Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नासिर हत्याकांड में नया मोड़ ..रिश्तेदारों पर ठहरी शक की सुई
  • ऊधम सिंह नगर

नासिर हत्याकांड में नया मोड़ ..रिश्तेदारों पर ठहरी शक की सुई

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। नासिर हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। 12 से ज्यादा लोगों से हुई पूछताछ के बाद शक की सुई अब नासिर के रिश्तेदारों पर जाकर ठहर गई है। पुलिस के सामने अब रिश्तेदारों से पूछताछ करने की चुनौती है। 23 अप्रैल की सुबह लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी नासिर हुसैन का शव उसके घर में ही झोपड़ी में लटका मिला था। शुरुआत में पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही थी। क्योंकि नासिर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। नासिर के भाइयों में से एक भाई हत्या की आशंका जता रहा था, लेकिन हत्या क्यों और किसने की होगी इस संबंध में वह कुछ भी नहीं कह पा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सब चौंक गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई और पता चला कि नासिर ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की बल्कि गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच शुरू की। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की। प्रतिदिन लोगों को बुलाकर और उनके पास जाकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल शक की सुई नासिर के कुछ रिश्तेदारों पर ठहर गई है। हालांकि रिश्तेदारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है या नहीं इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। मामले में कुछ लोग चश्मदीद हो सकते हैं ऐसा पुलिस को शक है, लेकिन फिलहाल कोई चश्मदीद पुलिस को नहीं मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेकाबू ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर , पत्नी की मौत, पति घायल
Next: कोरोना कर्फ्यू : 12 बजते ही शहर की सडक़ों और मुख्य बाजार में सन्नाटा पसर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.