
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा डीएवी इंटर कालेज में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और नशीली दवाओं के खतरे की जानकारी के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में नशीली दवाओं के दुरूप्रयोग और नशीली दवाओं के खतरे संबंधी जानकारी के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों व छात्रों को कई जानकारी दी गई।
एसडीएम आकाश जोशी, एसीएमओ रमेश कुंवर, नोडल अधिकारी आशीष गुसाई द्वारा नशीली दवाओं के दुरूप्रयोग और नशीली दवाओं के सेवन एवं शराब, सिगरेट की लत से दूर रहने की सलाह, समाज को उससे होने वाले खतरे के बारे में जानकारी दी की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सुमन्त सिंह नेगी द्वारा किया।

