Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • नशेड़ियों के उपद्रव से परेशान व्यापार मंडल ने रखे प्रतिष्ठान बंद
  • उत्तरकाशी

नशेड़ियों के उपद्रव से परेशान व्यापार मंडल ने रखे प्रतिष्ठान बंद

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। पुरोला नगर क्षेत्र में आये दिन बढ़ रहे नशेड़ियों के उपद्रव से परेशान व्यापार मंडल का गुस्सा फूट फड़ा। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर पुरोला बाजार स्थित तिराहे पर दो घंटे तक सड़क जाम कर सांकेतिक धरना दिया और स्थानीय प्रशासन से कुछ राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस में शामिल करने की मांग की।
बता दें कि शुक्रवार देर रात को कुछ नशेड़ियों ने व्यापार मंडल के महामंत्री अंकित पंवार से कुमोला रोड में अभद्रता कर हाथापाई करने के साथ ही किसी हथियार से पीछे से वार कर दिया था। व्यापारी दुकान बंद कर सब्जी के लिए गया था। नशेड़ियों के हमले में घायल व्यापारी ने उपचार के बाद राजस्व व रेगुलर पुलिस को मामले की तहरीर दी। हमला करने वालों में शामिल नशेड़ी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसी को लेकर व्यापारियों ने 11 बजे तक पुरोला बाजार बंद रखा और तिराहे पर सांकेतिक धरना देते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी प्रेषित किया और नशेड़ियों पर प्रशासनिक शिकंजा कसने की मांग की। इसके साथ ही पुरोला बाज़ार के कुमोला रोड, खाबली सेरा व नगर पंचायत के नागराजमन्दिर आदि जगहों से राजस्व पुलिस हटाकर रेगुलर पुलिस तैनात करने की मांग रखी। धरना देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, अंकित पंवार, उपेंद्र असवाल, सतीश चौधरी, दीपक नौडियाल, दौलत राम बडोनी, अवधेश बिजल्वाण, भूपाल गुसाईं, विकास, बलदेव रावत, राम चन्द्र, अरविंद खंडूड़ी, राजपाल पंवार आदि व्यापारी शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में पैट्रौल में 105 रुपये पार डीजल 97 रुपये से अधिक
Next: नशीली दवाओं से होने वाली बीमारियों की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.