
रुड़की(आरएनएस)। नशे में धुत कार चालक ने रविवार को बुजुर्ग को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने नशे की हालत में कार चालक को कुछ ही दूरी पर पकड़ कर पीट दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। चालक से पूछताछ जारी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। गंगनहर कोतवाली को सुभाष नगर निवासी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पिता वीरेंद्र सिंह नेगी सुबह के वक्त अपने साथियों के साथ यादवपुरी के आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। पीछे से आई सफेद रंग की कार ने पिता को टक्कर मार दी।

