Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-19 at 17.57.29

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने बीती रात दो अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 14.455 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 3.61 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की धरपकड़ तेज करने और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पहला मामला भतरौजखान थाना क्षेत्र का है, जहां थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छोटी घट्टी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी में फेरी के कपड़ों के बीच छिपाया गया 6.860 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी सलीम (30) निवासी मंझरा वेरखेडा, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गांजे की कीमत एक लाख 71 हजार 500 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने गांजा मुरादाबाद ले जा रहा था। वहीं दूसरे मामले में सल्ट थाना क्षेत्र की पुलिस ने मरचूला चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 7.595 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कुलदीप (32), निवासी सोकर धाम कालोनी, पीरुमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल और दिनेश कुमार (22) निवासी मोहल्ला जुलाहान, थाना जसपुर, जिला उधमसिंह नगर शामिल हैं। बरामद गांजे की कीमत एक लाख 89 हजार 875 रुपये आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे सराईखेत से गांजा लेकर रामनगर जा रहे थे ताकि ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा सकें। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 सितम्बर
Next: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक प्रचार का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.