Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित
  • अल्मोड़ा

नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-18 at 14.27.59_11zon

अल्मोड़ा। नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सुबह चौघानपाटा से क्रॉस कंट्री दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालक–बालिका आयु वर्ग तथा ओपन पुरुष–महिला श्रेणी के प्रतिभागियों ने दुगालखोला और पुलिस लाइन होते हुए पुनः चौघानपाटा तक निर्धारित मार्ग पर दौड़ लगाई। दौड़ का शुभारंभ महापौर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, महासचिव बैडमिंटन संघ बी एस मनकोटी, नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत बिष्ट, मनोज जोशी और उप क्रीड़ाधिकारी बंग्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन में जिला अध्यक्ष फुटबॉल एसोसिएशन हरीश कनवाल, सहायक प्रशिक्षक जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, रीता बिष्ट, कैलाश सिंह मेहरा, करिश्मा नायक, वंदना भंडारी, कैलाश राम आर्य, योगेश कुमार, मदन कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे। क्रॉस कंट्री दौड़ में लगभग 150 बालक- बालिका एवं निर्णायकों ने हिस्सा लिया। समापन पर प्रथम से दसवें स्थान तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ओपन पुरुष वर्ग में सूरज कार्की ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि विशाल बेरी दूसरे और नमन सिजवाली तीसरे स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग में मीनाक्षी बिष्ट पहले, भावना अधिकारी दूसरे और चंद्रा बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में नितेश सिंह ने बाजी मारी, जबकि आलोक लटवाल और करण लटवाल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री रावत ने पहला स्थान प्राप्त किया, कोमल बिष्ट दूसरे और अहिंसा रौतेला तीसरे स्थान पर रहीं। आयोजकों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए खेलों को जन–जन तक पहुँचाना ज़रूरी है। दौड़ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुमशुदा युवती को बागेश्वर से सकुशल किया बरामद
Next: 6.32 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.