Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार, तीन फरार
  • देहरादून

नशा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार, तीन फरार

एक करोड़ कीमत की स्मैक बरामद
RNS INDIA NEWS 28/06/2021
24 (3)

देहरादून। सहसपुर पुलिस ने नशा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब एक करोड़ की कीमत की स्मैक समेत गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इससे पहले सहसपुर पुलिस गिरोह के पांच सदस्यों को 78 लाख रुपये की स्मैक के साथ जेल भेज चुकी है। सहसपुर थाना पुलिस ने हाल के दिनों में लगातार स्मैक तस्करी के आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के सरगाना को रविवार की रात को 425 ग्राम की स्मैक के साथ धर्मावाला सहारनपुर रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी रफीक पुत्र वकील निवासी कुरतरा थाना फतेहगंज बरेली उत्तर प्रदेश के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
सीओ विकासनगनर वीडी उनियाल ने बताया कि हाल के दिनों में बरेली क्षेत्र के नशा तस्करों के दूसरे गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया कि आरोपी रफीक गिरोह का सरगना है। जिसको सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया कि जांच में यह सामने आया है कि स्मैक की हिमाचल के पांवटा, सहसपुर, सेलाकुई, देहरादून तक सप्लाई करने में गिरोह के तीन-चार और लोग शामिल हैं। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत, चौकी इंचार्ज धर्मावाला दीपक मैठाणी, सभावाला चौकी इंचार्ज कविंद्र राणा, कांस्टेबल त्रेपन, अमित, आशीष राठी, सुमित, मनोज, रंजीत आदि शामिल रहे।

एक सप्ताह के भीतर पुलिस पहुंची सरगना तक: सहसपुर पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर स्मैक तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से लेकर सरगना तक को जेल की सलाखों के पीछे ढकेल दिया है। पुलिस ने गिरोह के पहले सदस्य आलीम को 23 जून को 13.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आलिम की निशानदेही पर पुलिस ने 24 जून को नौशाद को 11.50 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। नौशाद की निशानदेही पर पुलिस ने 27 जून को फुरकान, उसकी पत्नी मेहानाज व सत्तार को 313 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। फुरकान ने पुलिस को बताया था कि वह बरेली के रफीक से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदता है। फुरकान से अहम जानकारियां हासिल करने के बाद पुलिस ने रफीक पर शिकंजा कसकर एक करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व कोतवाली विकासनगर पुलिस भी बरेली के स्मैक तस्करी के एक गिरोह को जेल भेज चुकी है।
गिरोह के सरगना रफीक ने पुलिस को बताया कि वह हिमाचल के पांवटा, सहसपुर, सेलाकुई, देहरादून व हरिद्वार तक कंपनियों के श्रमिकों व उच्च शिक्षा के छात्रों को स्मैक सप्लाई करता है।उसके लिए अलग अलग क्षेत्रों में सप्लायर रखे हुए हैं।जिसमें हरिद्वार, देहरादून व सेलाकुई क्षेत्र उसके सप्लायर गुड्डू, शाद, मुकर्रम काम करते हैं। सीओ वीडी उनियाल ने बताया कि पुलिस उक्त तीनों लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उमंग ने महिला के जीवन में भर दिए रंग
Next: देश में ब्लैक फंगस के 40 हजार से ज्यादा मामले, 3,129 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.