Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बदरी-केदार दौरे पर पीएम मोदी ने किया धर्म के नाम पर पाखंड का ढोंग : नौटियाल
  • देहरादून

बदरी-केदार दौरे पर पीएम मोदी ने किया धर्म के नाम पर पाखंड का ढोंग : नौटियाल

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
20 (22)

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पौराणिक सांस्कृति संवर्द्धन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नरेश आनन्द नौटियाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीकेदारनाथ-बद्रीनाथ दौरे को धर्म के नाम पर पाखंड करने का अरोप लगाते लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीकेदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान धर्म के नाम पर पाखंड का ढोंग किया है।
देहरादून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आचार्य नरेश आनन्द नौटियाल ने कहा कि मन्दिर समिति के नियमानुसार मन्दिर परिसर में फोटो खिंचवाना तथा लाईव दर्शन करवाना वर्जित है। इसके बावजूद पीएम नरेन्द्र मोदी ने हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने नियम विरूद्ध मन्दिर के आचार्यों को भूमि पर बैठाकर और खुद चौकी पर बैठकर पूजन करवाया गया। जो कि आचार्य परम्परा का उलंघन था। इसे एक प्रकार का आडंबर कहा जायेगा।
आचार्य नरेश आनन्द नौटियाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री केदारनाथ में स्वास्थिक का चिह्न पीठ पर धारण कर बाबा केदार का पूजन किया। इसका लाईव प्रसारण करवाया गया, जो कि नियम ही नहीं धर्म विरूद्ध भी था। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा केरल में कुबेर जी की मूर्ति स्थापित की जाती है। तथा उसके पूजन के विषय में प्रचारित करवाता है तो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट अपने वक्तव्य में उसे धर्म विरूद्ध बताते हैं। इसी विषय में श्रीबद्रीनाथ के रावल जी भी मन्दिर समिति तथा हक हकूक धारियों से माफी मांगने की मांग करते हैं। वहीं, उनकी पार्टी के सर्वेसर्वा की ओर से हिन्दू मान्यताओं और परम्पराओं को ध्वस्त किया जाता है उनसे कुछ नहीं कहते हैं। इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी भी उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदी के दौरान भी लोगों को रोजगार प्रदान करती है मां गंगा
Next: षडयंत्र के तहत कोई अप्रिय घटना कभी भी घट सकती है : बागेश्वर पालिकाध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.