Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नरेंद्रनगर में स्कूटी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन घायल
  • टिहरी

नरेंद्रनगर में स्कूटी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी। नरेंद्रनगर क्षेत्र के गुजराड़ा रोड पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब घनसाली से देहरादून की ओर जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

स्कूटी (संख्या यूके07 एफएफ 0348) में दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे सवार थे। लोह पुल के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन खाई में समा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ढालवाला टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस के सहयोग से टीम ने खाई में उतरकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया।

घायल एक महिला को नरेंद्रनगर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने मृतका की पहचान अंजू (28 वर्ष), पत्नी सलवीर, निवासी ग्राम पावली, तहसील भिलंगना, टिहरी गढ़वाल के रूप में की है।

हादसे में घायल पुष्पा देवी (50 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह, निवासी घनसाली, और दो बच्चे—एक 6 वर्षीय बालक तथा 4 वर्षीय बालिका—को जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की स्थिति अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ के सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, सुमित नेगी, सोनू, कविंद्र, अमित और राहुल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश रेड क्रॉस कार्यकारिणी की अनदेखी पर अल्मोड़ा में निंदा प्रस्ताव पारित, राज्यपाल को भेजा जाएगा पत्र
Next: प्रधानाचार्या को आदेश उल्लंघन और अभिभावकों से दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते किया निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.