Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नाराज कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाफ ‘मौन उपवास’
  • नैनीताल

नाराज कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाफ ‘मौन उपवास’

RNS INDIA NEWS 10/11/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में भाजपा सरकार के खिलाफ मौन उपवास रखा। पूर्व सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में भाजपा पर कांग्रेस की शंखनाद जनसभा में व्यवधान डालने और सरकारी तंत्र के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया।
15 मिनट तक मौन उपवास करने के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यापकता को भांपते हुए एक षड्यंत्र के तहत मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगाया, उससे लगता है कि सरकार समझ चुकी है कि पूरे राज्य में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कुशासन आदि से दुखी है। जनता अब सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यह शंखनाद जनसभा भाजपा के ताबूत में आखिरी कील होगी। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड्वाल, एआईसीसी मीडिया प्रभारी जरिता लेतफलांग, पीसीसी एनबी गुणवंत, हुकम सिंह कुंवर, संध्या डालाकोटी, शशि वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष गोविंद बगड़वाल ने कहा कि भाजपा सरकार डरी और सहमी सरकार है। मौन उपवास करने वालों में प्रदेश सचिव संदीप भैसोड़ा, सतनाम सिंह, सविता गुरुरानी, मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, पुष्पा नेगी, कनक जीना, प्रदेश सचिव महेश भट्ट, प्रयाग दत्त भट्ट, खजान पांडे, हर्षवर्धन पांडे, गिरीश पांडे, भोला भट्ट, जगमोहन सिंह चिल्वाल, सालेम जमीन, नेता रेहान मियां, अरमान, मोहन सनवाल, रोहित भट्ट, ताहिर हुसैन, रमेश कोठारी, महेश आनंद, रेनू तोमर, अनीता बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, गिरधर बम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहृत नाबालिग से दुष्कर्म
Next: परवाणू से बैटरी व टायर चुराने वालों को भोजनगर में पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.