Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नंदा गौरा योजना की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग
  • रुद्रप्रयाग

नंदा गौरा योजना की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/01/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   वित्तीय वर्ष 2023-24 में नन्दा-गौरा योजना के आवेदन पत्र जमा करने की तिथि को बढ़ाने की मांग जनपद प्रधान संगठन से प्रदेश सरकार से की है। 15 जनवरी तक आवेदन तिथि बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्रों को इसका लाभ मिल सके। प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष प्रधान मक्कू विजयपाल सिंह नेगी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को भेजे ज्ञापन में कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में नन्दा गौरा योजना” के पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र पहली बार ऑनलाईन पोर्टल पर जमा किए जा रहे हैं। जिससे उन्हें आवेदनों को अपलोड करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विभाग ने चार जनवरी शाम तक आवेदन तिथि बढ़ाए जाने का शासनादेश जारी किया था, लेकिन पोर्टल की साइट न चलने की वजह से अभी भी औसतन 35 प्रतिशत पात्र अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने से वंचित रह गए हैं। आवेदन पत्र के साथ लगने वाले सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करने में पात्रों अधिक समय लग रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने के कारण पात्र लाभार्थी मीलों दूर चलकर अपने आवेदन को पोर्टल पर अपलोड करवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन समय पर साइट न चलने से उन्हें मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ रहा हैं। प्रधान संगठन ने 15 जनवरी तक तिथि बढ़ाने की मांग की है। ताकि ग्रामीण अंचलों के पात्रों को भी इसका लाभ मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक आपसी समन्वय से पहुंचाएं हर व्यक्ति तक सरकार की योजना
Next: भाजपा का दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.