Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बैंक आपसी समन्वय से पहुंचाएं हर व्यक्ति तक सरकार की योजना
  • रुद्रप्रयाग

बैंक आपसी समन्वय से पहुंचाएं हर व्यक्ति तक सरकार की योजना

RNS INDIA NEWS 05/01/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में परियोजना प्रबंधक ने बैंकों को आपसी समन्वय के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों को ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में परियोजना निदेशक विमल कुमार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नैनो योजना, पीएमईजीपी, एनआरएलएम, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना, नाबार्ड से पोषित योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बैंक एवं संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जन कल्याण एवं उत्थान के लिए जो भी योजनाएं चला रही है, उसकी जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों के ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है, वह अपनी कार्य योजना तैयार कर आगामी तीन महीने में भारतीय रिजर्व बैंक के मानक के अनुसार 40 प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में नए-नए प्रोजेक्ट के लिए ऋण वितरण करने एवं संबंधित विभाग भी उनके स्तर से बड़ा प्रोजेक्ट बनाते हुए बैंकों को प्रेषित करें। ताकि सीडी रेशियो बढ़ाया जा सके। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से पीके गोयल, नाबार्ड से श्रेयांश जोशी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, निदेशक आर सेटी किशन सिंह रावत, सुमित आर्य, दीपक सिंह, कपिल जोशी, हीरा सिंह, मनीश चंद्र समेत कई बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरयू बगड़ से चुनावी बिगुल फूंकेगी कांग्रेस
Next: नंदा गौरा योजना की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.