Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी ने ली बैठक
  • चमोली

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 10/09/2025
rns featured image new

 अपर जिलाधिकारी ने उपयोगिता और आवश्यकता के आधार पर योजनाओं को प्रस्तावित करने के दिए निर्देश

चमोली(आरएनएस)।   अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को श्री नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से राजजात की तैयारियों को लेकर प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों का अति आवश्यकता वाले कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं को प्रस्तावित करने से पूर्व कार्य की उपयोगिता और आवश्यकता का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के पैदल रास्तों, सड़क मार्गों, पार्किंग की व्यवस्था, विद्युत, पेयजल और आवास व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने से पहले भौतिक स्थिति का निरीक्षण कर योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवास, पेयजल, बिजली और पार्किंग जैसे मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। वहीं उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले इंतजाम को लेकर उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को भी प्रस्ताव भेजे के निर्देश दिए।
बैठक में पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि नंदा देवी राजजात की तैयारियों को लेकेर विभिन्न विभागों की ओर ओर से 121 योजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिन्हें स्वीकृति हेतु शासन को भेजा गया है। जबकि विभागों की ओर से 125 प्रस्तावों पर जनपद स्तर पर कार्रवाई गतिमान है। बताया कि शासन की ओर से 5 सड़क व सड़क सुरक्षा कार्यों को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। जिन्हें लेकर कार्रवाई गतिमान है।
इस मौके पर बदरीनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी सर्वेश दूबे, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैठाणी में सक्रिय भालू की दहशत नहीं हो पा रही है कम
Next: बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा की तैयारियां तेज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.