Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इस बार साधारण होगा नंदादेवी मेला, रूपरेखा तैयार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

इस बार साधारण होगा नंदादेवी मेला, रूपरेखा तैयार

RNS INDIA NEWS 31/07/2020
20200731_143520

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में नन्दादेवी मेले के आयोजन के सम्बन्ध में कमेटी के सदस्यों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में इस वर्ष होने वाले नन्दादेवी मेले के आयोजन के सम्बन्ध में रूपरेखा निर्धारित की गयी। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में हुई बैठक में तय किया गया है कि इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मन्दिर परिसर में दुकानें आदि नहीं लगेंगी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले नन्दादेवी मेले का शुभारम्भ गणेश पूजा के साथ होगा। 24 अगस्त को केले के खामो को आमंत्रित किया जायेगा। 25 अगस्त को केलो के खामो को मन्दिर परिसर में लाया जायेगा व 28 अगस्त को मेले का विधिवत् समापन होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए समित संख्या में ही उक्त आयोजन की अनुमति दी जायेगी साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन का पूर्ण पालन करना होगा। मन्दिर परिसर में निश्चित दूरी पर गोले लगाकर श्रद्वालु उसमें पूरी समाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने उपजिलधिकारी के साथ एक बैठक कर मेले के आयोजन व समापन के दौरान सभी गतिविधियों को तय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मन्दिर के गेट पर मेडिकल की टीम द्वारा चैकअप किया जायेगा साथ ही सामाजिक दूरी का पालन हो इसके लिए पुलिस बल भी स्थान-स्थान पर तैनात किये जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मन्दिर समिति डोला विसर्जन में शामिल होने वाले समिति संख्या के लोगो की सूची प्रशासन को देंगे। इस दौरान बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी मेला पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने मेले के दौरान प्रशासन की ओर से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस बैठक में अपरजिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, अध्यक्ष मनोज वर्मा, संयोजक मनोज सनवाल, कमेटी के किशन गुरूरानी, अतुल अग्रवाल, तारा चन्द जोशी, दिनेश गोयल, एल0के0 पंत, अनूप साह, नरेन्द्र कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10वीं की छात्रा दस दिन से गायब
Next: मुर्गी पालकों के लिए खास खबर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.