Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नानकमत्ता लूट में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता लूट में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/02/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नानकमत्ता पुलिस ने एक सप्ताह पहले रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट के मामले में शामिल दो बदमाशों को शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है। उनके पास से लूट के जेवरात और नगदी बरामद हुई है। आठ फरवरी को नानकमत्ता में वार्ड तीन निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी रईस अहमद के घर दिनदहाड़े बदमाशों ने घुसकर उनकी पत्नी शाहीन को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात, 50 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया था। घर के भीतर तीन हथियारबंद बदमाश घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस टीमों ने बदमाशों की शिनाख्त कर ली। शुक्रवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर सवार दो बदमाश अपने हिस्से का माल लेने आ रहे हैं। पुलिस ने मुख्य हाईवे ग्राम सिद्धा नवदिया नानकमत्ता में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायलों को हिरासत में लिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों की शिनाख्त अली जमा पुत्र अहमद निवासी गांव बड़ो थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर यूपी और जुबेर उर्फ बबलू पुत्र अनीश निवासी सोरहा थाना फतेहगंज जिला बरेली यूपी के रूप में हुई। आरोपी अली जमा के पास से सोने का झुमका, दो कान के कुंडल, एक चांदी की पायल और 12 हजार की नगदी, एक मोबाइल फोन, चार कारतूस, एक तमंचा कारतूस लगा बरामद हुआ। जबकि दूसरे आरोपी जुबेर उर्फ बबलू के पास से दो कंगन, चांदी का सिक्का, 12 हजार की नकदी, 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन, बाइक बरामद हुई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ यूपी में हत्या, लूट, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। लूट में शामिल एक मेरठ, एक नानकमत्ता और एक बनबसा का बदमाश फरार है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में भारत-तिब्बत सीमा इनर लाइन परमिट का ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे पर्यटक
Next: जीजीआईसी अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.