Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नामीबिया का नर चीता ‘ओबन’ फिर कूनो से निकला, 15 किमी दूर जंगल में दिखा
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

नामीबिया का नर चीता ‘ओबन’ फिर कूनो से निकला, 15 किमी दूर जंगल में दिखा

RNS INDIA NEWS 18/04/2023
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। आठ नामीबियाई चीतों में से एक पांच साल का ओबन एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) से निकल गया और उसे वहां से करीब 15 किमी दूर पड़ोसी शिवपुरी वन प्रभाग में देखा गया। केएनपी के वन अधिकारियों के अनुसार, नर चीता दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार बाड़े से बाहर निकला है। पिछली बार, ओबन को वन अधिकारियों के पांच दिनों के प्रयासों के बाद गांव के पास के एक खेत से केएनपी लाया था।
पिछली बार ओबन 2 अप्रैल को केएनपी से बाहर गया था और 6 अप्रैल को वापस लाया गया था। एक वन अधिकारी ने बताया, ओबन रविवार से केएनपी के 748 वर्ग किमी के मुख्य क्षेत्र और इसके आसपास के 487 वर्ग किमी बफर जोन से बाहर है और पड़ोसी शिवपुरी वन मंडल में है।
वन अधिकारियों ने कहा कि नामीबिया के चीते घने जंगल के बजाय पानी से भरे खेतों और नदी घाटियों को तरजीह देते हैं। ओबन को शनिवार की रात नदी घाटी के ठंडे इलाकों में पेड़ों की छाया में बैठे देखा गया था। लेकिन अगली सुबह उसे संरक्षित क्षेत्र से करीब 15 किमी दूर देखा गया।
अधिकारियों का दावा है कि ओबन इंसानों के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा न ही इंसान इसके लिए खतरा पैदा करेंगे। इसलिए इसे वापस लाने के लिए ट्रैंकुलाइज़र की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ओबन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौगांव में बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी का स्वागत
Next: महाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल! शरद पवार के हाथ से फिसल रही एनसीपी- भतीजे अजित संग 40 विधायक छोड़ सकते हैं साथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.