Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाले में मिला लापता युवक का शव
  • हरिद्वार

नाले में मिला लापता युवक का शव

RNS INDIA NEWS 20/08/2023
rns featured image new

रुड़की। पांच दिन पहले लक्सर के बीजोपुरा गांव का युवक घर से लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह उसका शव खानपुर थाने के लालचंदवाला गांव के पास नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बिजोपुरा गांव का तीस वर्षीय युवक मोहित पुत्र नकली सिंह इसी 16 अगस्त की शाम को घर से लापता हो गया था। परिजन अगले 24 घंटे तक खुद उसकी तलाश में लगे रहे। परंतु उसका पता नहीं लग पाया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसे तलाश रही थी। उधर, रविवार सुबह कुछ लोगों ने खानपुर की गोवर्धनपुर चौकी में सूचना दी कि लालचंदवाला गांव के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।  इस पर चौकी प्रभारी रुकम सिंह नेगी सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकलवाया। पता चला कि शव मोहित का ही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि लक्सर में युवक की गुमशुदगी पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु की वजह पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की घटना में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, भेजा जेल
Next: वन कर्मियों से अभद्रता मामले की जांच शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.