Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें मुख्यमंत्री: आप
  • अल्मोड़ा

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें मुख्यमंत्री: आप

RNS INDIA NEWS 28/10/2020
cof

cof

अल्मोड़ा। हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर आरोपों के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं इस विषय पर आम आदमी पार्टी प्रवक्ता अमित जोशी ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान अमित जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इतिहास में यह अपने आप में पहला मामला है जहां कोर्ट ने किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए। आप प्रवक्ता ने कहा, कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद मुख्यमंत्री को नैतिकता और पद की गरिमा को देखते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए ।

कोर्ट ने एक पत्रकार की याचिका पर मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों के आधार पर सीबीआई को एफ आई आर दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं। पत्रकार की पैरा 8 को आधार बनाते हुए कोर्ट ने सीबीआई जांच के लिए कहा है।

आपको बता दें सेवानिवृत्त प्रोफेसर हरेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में एक पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें राजद्रोह का मामला भी शामिल था। हरेंद्र रावत ने अपने मुकदमे में एक वीडियो का हवाला दिया था जिसमें झारखंड के निवासी अमृतेश चौहान नाम के व्यक्ति को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर घूस की राशि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजने की बात कही गई थी। वहीं उमेश कुमार ने इस मामले से जुड़ी 20 सीडी कोर्ट को सौंप कर सीबीआई जांच और प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी। अब कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच देने पर ये मामला अब सीबीआई जांच में चला गया।
आप पार्टी का यह मानना है की जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री रावत पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और कोर्ट के सीबीआई जांच के आदेशों के बाद मामला और भी गंभीर हो गया इसलिए मुख्यमंत्री अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे। अगर मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर कर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पत्रकार वार्ता में रोहित सिंह, नीरज सिंह सहित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोस्ट ऑफिस में लाखों के गबन के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
Next: भारतीय जनता पार्टी विधायक सल्ट सुरेन्द्र जीना की धर्मपत्नी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी गुरुग्राम से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Bhupendra bhoj guddu
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी गुरुग्राम से सकुशल बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.