Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी की जमानत खारिज
  • नैनीताल

नैनीताल को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी की जमानत खारिज

RNS INDIA NEWS 09/02/2024
rns featured image new

नैनीताल। प्रभारी सत्र न्यायाधीश नैनीताल व द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल विजय लक्ष्मी विहान की कोर्ट ने नैनीताल को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी बलजीत नगर, नई दिल्ली निवासी नितिन शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियोजन पक्ष जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा के अनुसार कांस्टेबल अनिल राणा ने 23 जुलाई 2023 तल्लीताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि रिपोर्टकर्ता सोशल मीडिया प्रमोशन सेज कार्यालय नैनीताल में कार्यरत है। राजकीय कार्य के लिए नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज का संचालन करता है। राजकीय कार्य के दौरान 17 जुलाई 2023 को नैनीताल पुलिस के फेसबुक मैसेंजर पर फेसबुक यूजर नितिन शर्मा नाम से नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर 24 घंटे के अंदर बम ब्लॉस्ट करने और इसकी जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है। इस आशय का संदेश भेजा गया। इसके बाद उन्होंने मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के साथ साइबर सेल को भी जानकारी दी। साइबर सेल की जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने 26 अगस्त 2023 को आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत खारिज कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा और अराजकता पर विहिप के प्रान्त कार्यालय में हुई आपातकालीन बैठक
Next: डीपफेक को लेकर केंद्र सरकार सख्त, लोकसभा चुनाव से पहले देश के सभी थानों में लगेगा स्पेशल टूल

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.