Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल घूमने आ रहे दिल्ली के पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, 8 पर्यटक घायल
  • नैनीताल

नैनीताल घूमने आ रहे दिल्ली के पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, 8 पर्यटक घायल

RNS INDIA NEWS 26/09/2021
rns featured image new

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार शनिवार को बल्दियाखान क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार आठ पर्यटक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद करीब 40 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार तिलक नगर दिल्ली निवासी हरदीप सिंह इनोवा कार संख्या एचआर-65ए-0585 से प्रीतमपुरा दिल्ली निवासी पर्यटकों को लेकर नैनीताल आ रहा था। नैनीताल से करीब 10 किमी पहले ज्योलीकोट के समीप बल्दियाखान क्षेत्र में अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। संयोग से करीब 40 मीटर नीचे पेड़ पर कार रुक गई। हादसे में कार सवार प्रीतमपुरा निवासी एसके मल्होत्रा, आशा मल्होत्रा, अंकुश मल्होत्रा, अक्षय मल्होत्रा, वीरेंद्र सापरा, विहा सापरा, पलक सापरा समेत कार चालक हरदीप सिंह घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच वाहन चालक ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 की मदद से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत में सुधार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरयू नदी में 2 सगे भाई तेज़ बहाव में बहे, एक लापता, एक का शव बरामद
Next: चार लाख से अधिक की चरस के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.