Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नैनीताल घटना के विरोध में अल्मोड़ा बाजार अभूतपूर्व रूप से रहा बंद
  • अल्मोड़ा

नैनीताल घटना के विरोध में अल्मोड़ा बाजार अभूतपूर्व रूप से रहा बंद

RNS INDIA NEWS 03/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नैनीताल में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा बालिका के साथ दुराचार की घटना के विरोध में शनिवार को अल्मोड़ा शहर पूरी तरह बंद रहा। माहौल को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। नैनीताल में हुई घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने बैठक कर शनिवार को बाजार बंद का आह्वान किया था, जिसे व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला। विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों की अपील पर सुबह से ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बाजार में एकत्रित होने लगे और व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। हालांकि प्रांतीय व्यापार मंडल और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दुकानदारों से बाजार खुले रखने की अपील की थी, लेकिन इसका कोई असर नजर नहीं आया और चाय की छोटी दुकानों से लेकर विशाल मेगा मार्ट और जिओ मार्ट तक सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। मुख्य बाजार में दवा दुकानों को छोड़कर लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए। शहर में पूरी तरह शांति रही, लेकिन लोगों में नैनीताल की घटना को लेकर गहरा आक्रोश दिखा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही संगठनों ने बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग भी उठाई। नगर में पुलिस की सतर्क मौजूदगी के बीच बाजार बंद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Zwerge in Literatur und Popkultur: Von Märchenhelden zu Sympathieträgern
Next: 15 मई तक सड़कों का पैंचवर्क का काम हो पूरा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.