Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल जिले के 6 चौकी प्रभारी और 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
  • नैनीताल

नैनीताल जिले के 6 चौकी प्रभारी और 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

RNS INDIA NEWS 28/01/2025
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने आज अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की।  इसी बीच उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिस चौकी प्रभारियों और चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।  साथ ही एसएसपी ने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने और नशा माफियाओं के खिलाफ उनके नेटवर्क को खत्म करने के निर्देश दिए।  इसके अलावा बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया है।
अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक बबीता थाना हल्द्वानी, उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल, उपनिरीक्षक विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर, उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टीपी नगर, उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी, उनि देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, उप निरीक्षक रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग और ANTF के कांस्टेबल अरविंद कार्की समेत कांस्टेबल नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाइन हाजिर किया है।
एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने के तहत सभी थाना/चौकी और एसओजी प्रभारी को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को आदेश दिया गया कि वे सक्रिय रूप से कार्य करें और नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें।  उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि नैनीताल पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है।  इसी के तहत पिछले दिनों एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नशा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर हमले के आरोप में मुकदमा
Next: देहरादून ज्वेलरी शोरूम डकैती में फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.