Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • Nainital । मंत्री-विधायक से सीधे नाता रखने वाला गांव, फिर भी बेहाल, कई परिवार कर चुके पलायन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital । मंत्री-विधायक से सीधे नाता रखने वाला गांव, फिर भी बेहाल, कई परिवार कर चुके पलायन

30/03/2022
breaking

नैनीताल : पहाड़ पर आज भी मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। जनप्रतिनिधि चुनावी मौसम में विकास के वादे तो करते हैं पर वे हकीकत में कितना उतरते हैं सभी को पता ही है। चुनाव जीतने के बाद जनता से किए गए वादे असल धरातल पर नहीं उतर पाते देवीधुरा-बसानी मोटर मार्ग ऐसा ही उदाहरण पेश कर रहा है।

मार्ग स्वीकृति के बाद कांग्रेस और भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल के बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क से महरूम है। सड़क के अभाव में कई परिवार पलायन कर चुके है तो निवासरत परिवारो को बारिश में कीचड़ भरी सड़क से गुजरना पड़ता है। मंत्री की ससुराल और पूर्व विधायक का ननिहाल होने के बाद भी सड़क और क्षेत्र की बदहाली नेताओं की इच्छाशक्ति और कार्यक्षमता पर भी सवाल खड़े कर रही है।

देवीधुरा से बसानी 32 किमी मोयरमार्ग को 2012 में स्वीकृति मिली थी। स्वीकृति के बाद पहले फेज में पटुवाडांगर से बोहरागाव तक 12 किमी सड़क कटिंग का कार्य शुरू किया गया। मगर अनुबंधित ठेकेदार ने काम आधे में ही छोड़ दिया। मामला न्यायालय तक पहुँचा तो छह साल कार्य अधर में लटका रहा। 2018 में विभाग ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया निपटा कर कार्य शुरू करवाया। मगर तीन साल गुजर जाने के बाद भी सड़क में डामरीकरण नहीं हो पाया है।

दूसरे फेज का भी काम अधूरा

2018 में पहले फेज में सोलिंग कार्य के साथ ही बोहरागांव तक सड़क कटिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया। जिसमें सड़क किनारे सुरक्षा दीवार, पुल निर्माण और सोलिंग व डामरीकरण होना था। मगर विभागीय सुस्ती के चलते अब तक सड़क नहीं बन सकी है।

कई परिवार कर चुके हैं पलायन

देवीधुरा बसानी 32 किमी सड़क मार्ग से आठ ग्राम सभाओं को जोड़ा जाना था। जिससे पांच हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलना था। मगर क्षेत्र में पक्की सड़क अब भी ग्रामीणों का सपना ही है।

आलम यह है कि सड़क के अभाव में बोहरागाव से कई परिवार पलायन कर चुके है। सड़क के अभाव में बुजुर्गों और मरीजों को जिला मुख्यालय तक पहुँचना कोई चुनौती से कम नहीं है। वहीं बारिश के दौरान ग्रामीणों को कच्ची सड़क में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।

मंत्री-विधायक से सीधे नाता रखता है गांव फिर भी बेहाल

देवीधुरा गांव से पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व का गहरा नाता होना भी सड़क की दशा नहीं सुधार पाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री की देवीधुरा में ससुराल होने के बावजूद ग्रामीण पक्की सड़क से महरूम है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों के खास गांव का यह हाल है तो अन्य गावों के विकास की क्या कल्पना की जा सकती है।

पीएमजीएसवाई की सहायक अभियंता नेहा ने बताया कि बसानी से बोहरागाव तक मार्ग कटिंग और पुल निर्माण का कार्य गतिमान है। बसानी से 10 किमी ऊपर तक डामरीकरण भी कर दिया गया है। जल्द सोलिंग कार्य पूरा कर अप्रैल तक मार्ग में डामरीकरण कर दिया जाएगा।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड चुनाव : कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भरा नामांकन
Next: खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, जीत और हार प्रत्येक खेल में होती है : रवि बहादुर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके
  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.