Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत
  • देहरादून

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत

RNS INDIA NEWS 05/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मंगलवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। इसमें प्रात: काल नहा-धोकर सूर्य को जल अर्पित करने के बाद लाखों छठ व्रती महिलाओं ने छठी माता की आराधना के बाद मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी में बनी कद्दू की सब्जी, अरहर की दाल और कच्चे चावल के भात का प्रसाद लेकर इस महापर्व की औपचारिक शुरुआत की। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक महासचिव सुभाष झा का कहना है कि नहाय खाय से इस महापर्व की शुरुआत हो गई है। इसके बाद छह तारीख को खरना होगा। इसके बाद सात को सांध्य अर्घ्य और आठ को उषा अर्घ्य के साथ इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि छठ अब न केवल आस्था का उत्तराखंड के लिए बल्कि जीडीपी राजस्व और बाजार के लिहाज से भी सबसे अधिक कारोबार वाला यह पर्व है। जिसमें कपड़े वाले, मिठाई वाले, टेंट हाउस वाले, बिजली वाले, मिट्टी का दिया ,मुमबत्ती, रूई, फल, मिठाई, सब्जी, आढती, ज्वेलरी यानी सभी तबके के छोटे से बड़े व्यापारीयों के लिए भी यह पर्व व्यवसाय का बड़ा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि सुबह से ही मंच के कार्यकर्ता अपने अपने घाटों की के जलस्रोतों के अंदर के कंकड़ पत्थर को निकालने में जुटे रहे। ताकि अराधना में अर्घ्य के समय पानी में खड़े होने पर पत्थर किसी के पांव न चुभें।  वहीं हरवंशवाला में हरवंशकपूर छठ घाट की सफाई को अंतिम चरण के बाद पूरी हो गई। करीब डेढ किलोमीटर लंबे इस छठ घाट की सफाई को अंतिम रूप देने में हरिश्चन्द्र झा, केके, नंदकिशोर प्रसाद, रामविलास और इंदल यादव ने अहम भूमिका निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीकंठ ट्रैक पर गुम ट्रैकर सकुशल बरामद किया
Next: 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो 12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में होगी आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.