Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नगीना कॉलोनी के लोगों ने की प्रतिरोध सभा के बाद निकाला जुलूस
  • नैनीताल

नगीना कॉलोनी के लोगों ने की प्रतिरोध सभा के बाद निकाला जुलूस

RNS INDIA NEWS 17/05/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। लालकुआं स्थित नगीना कॉलोनी में रेलवे की ओर से चस्पा किए गए नोटिस से कॉलोनीवासियों में रोष है। उन्होंने बुधवार को हल्द्वानी स्थित बुद्धपार्क में प्रतिरोध सभा की। जिसके बाद एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाल कर कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजा। बुद्धपार्क में बुधवार को हुई सभा में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र से रजनी ने कहा कि पिछले 40-50 साल से लोग नगीना कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। तीन मई को रेलवे ने 10 दिन के अंदर कॉलोनी खाली करने का नोटिस लगाया है। यह सरासर गलत है। रेलवे इससे पहले भी कई बार कॉलोनी में नोटिस चस्पा कर चुका है। कॉलोनी वासियों के पास वोटर कार्ड सहित विभिन्न पहचान पत्र हैं। यहां बिजली-पानी कनेक्शन, सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, राशन की दुकान (कंट्रोल), जाति प्रमाण पत्र इत्यादि भी मौजूद हैं। ऐसे में यह कॉलोनी भला कैसे अवैध है। नगीना कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के सचिव अंचल कुमार ने कहा कि गरीब, मजदूर लोगों के कच्चे मकान, झुग्गी झोपड़ियां खाली हो जाएंगी तो वह कहां जाएंगे? उनके छोटे-छोटे बच्चों सहित स्कूल पढ़ने वाले छात्र कहां जाएंगे? उन्होंने सरकार से कॉलोनी को हटाने से पहले लोगों के रहने की व्यवस्था करने की मांग की। सभा का संचालन समिति अध्यक्ष बिंदू गुप्ता ने किया। इस दौरान पुष्पा, महेश, चंदन, प्रियंका, अनुराग, कैलाश, सुरेंद्र, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अध्यक्ष पीसी तिवारी, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से मोहन, प्रगतिशील युवा संगठन से रमेश, इंट्रार्क मजदूर संगठन से देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता ध्यानी ने थाईलैंड एशियन एथलेटिक्स के लिए किया क्वालीफाई
Next: संपत्ति विवाद पर मेयर और पार्षद आमने-सामने

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.