Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नगर पालिका टाउन हॉल में गोद भराई समारोह आयोजित
  • देहरादून

नगर पालिका टाउन हॉल में गोद भराई समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका टाउन हॉल में गोद भराई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्यों ने विधि विधान पूर्वक गोद भराई कराई। हवन में विधायक मुन्ना चौहान ने भी आहुति डाली। विधायक ने कहा कि बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी देना है, जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का उपयोग नहीं करने से गर्भस्थ शिशु पर असर पड़ता है। पैदा होने पर बच्चा कुपोषण का शिकार हो सकता है। इसके साथ ही महिला के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं उत्थान और उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। स्वस्थ्य महिला ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला ने महिलाओं को विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। समारोह के तहत तीस महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया गया। इस दौरान आचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, नीलम जसवाल, विधु गुलाटी, सरस्वती, ब्राह्मी तोमर, सोनी जुयाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद बीज न मिलने पर किसानों ने व्यक्त की नाराजगी
Next: निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद मिली नर्स, जवाब तलब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.