Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नड्डा महासचिवों के साथ करेंगे चुनावी राज्यों पर माथापच्ची
  • राष्ट्रीय

नड्डा महासचिवों के साथ करेंगे चुनावी राज्यों पर माथापच्ची

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

चुनावी राज्यों से मिले फीडबैक पर 5-6 जून को होगी चर्चा

कोरोना से उपजी नाराजगी को दूर करने की बनेगी रणनीति

सेवा ही संगठन अभियान की होगी समीक्षा

नई दिल्ली (आरएनएस)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी हफ्ते शनिवार और रविवार को पार्टी महासचिवों के साथ चुनावी राज्यों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उन राज्यों से मिले फीडबैक पर चर्चा होगी। इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर से उपजी नाराजगी को दूर करने के लिए रणनीति भी बनाई जाएगी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के संबंध में पार्टी अध्यक्ष ने फीडबैक हासिल किया है। पार्टी के संगठन महासचिव सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश का फीडबैक ले कर बुधवार को ही दिल्ली लौटे हैं। इस दो दिवसीय बैठक में चुनावी राज्यों से मिले फीडबैक पर गंभीर चर्चा कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।
दरअसल कोरोना की दूसरी लहर में जानमाल के व्यापक नुकसान के कारण लोगों में गहरी नाराजगी है। इस नाराजगी का असर इन राज्यों के चुनावों पर न पड़े, इसके लिए पार्टी और सरकार के स्तर पर कई कदम उठाए गए हैं। पार्टी ने देशव्यापी सेवा ही संगठन अभियान चलाया है। जबकि सरकार के स्तर पर कोरोना पीडि़त लोगों के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में खासतौर पर सेवा ही संगठन अभियान के असर पर चर्चा होगी। पार्टी महासचिवों को इस अभियान के संदर्भ में अलग-अलग राज्यों के फीडबैक के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है।
संघ अलग से कर रहा है आकलन
कोरोना की दूसरी लहर से उपजी नाराजगी का संघ अपने स्तर पर आकलन कर रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में बृहस्पतिवार से शुरू हुई संघ की तीन दिवसीय बैठक में इस पर व्यापक विचार विमर्श का सिलसिला शुरू हुआ है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस महामारी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए संघ का भी साथ मिलेगा। संघ जुलाई को होने वाली अपनी सालाना बैठक में डैमेज कंट्रोल की रणनीति बनाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को मिले अंशदान को दूरबीन से खोज रहे हैं कांग्रेसी नेता
Next: राहत पैकेज की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.