Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाबार्ड देहरादून के मुख्य महाप्रबंधक ने की अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की सराहना
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड देहरादून के मुख्य महाप्रबंधक ने की अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की सराहना

RNS INDIA NEWS 22/06/2023
alm 04

अल्मोड़ा। गुरूवार को अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में नाबार्ड, देहरादून के मुख्य महाप्रबन्धक बी के बिष्ट का बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, सचिव व महाप्रबन्धक एम एस भण्डारी, उपमहाप्रबन्धक जीवन पन्त, डी एस नपलच्याल एवं बैंक के कर्मचारियों के द्वारा स्वागत किया गया। बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड देहरादून एवं बैंक मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान बैंक के 05 वर्षों की प्रगति की पुस्तक का विमोचन मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा किया गया। बैंक के सचिव, महाप्रबंधक द्वारा बैंक की योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी दी गई तथा मोबाईल बैंकिग एवं नैट बैंकिग / यूपीआई की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया गया। बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल द्वारा भी बैंक प्रगति की जानकारी दी गई एवं मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया गया। बैठक में पीयूष गुणवन्त द्वारा बैंक की प्रगति के 05 वर्षों की प्रगति को पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित कर बैंक की प्रगति का विवरण रखा गया। बैठक में निक्षेपों में वृद्धि लाने हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया एवं बैंक के निक्षेपों में प्रतिवर्ष कम से कम 15 प्रतिशत की वृद्धि कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड द्वारा अवगत कराया गया कि निक्षेपों का 84 प्रतिशत विनियोजन किया जा रहा है। उक्त में ऋण वितरण को प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत बढाने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि द्वारा अवगत कराया गया कि गोदाम एवं मिनी ट्रक हेतु समितियों को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण वितरण करने के निर्देश दिए गए। जिसमें भारत सरकार द्वारा 03 प्रतिशत का ब्याज अनुदान की छूट भी प्रदान की जाएगी। पैक्स सौन्दर्यीकरण हेतु 3.00 लाख तक प्रति पैक्स अनुदान देने एवं पैक्सों को एमपैक्स के रूप में अनिवार्य रूप से 02 समितियों को लाभ प्रदान कराने के निर्देश दिए गए। जनपद में एफपीओ के गठन के निर्देश दिए गए। साथ ही समितियों के इम्बैलेंस को समाप्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा एनपीए 04 प्रतिशत, नैट एनपीए शून्य प्रतिशत, निक्षेप एवं ऋण वितरण की प्रगति पर बैंक की सराहना की गई। जिला प्रबन्धक गिरीश पन्त द्वारा भी बैंक की प्रगति पर सराहना की गई। यहाँ बैठक में भूपेन्द्र बिष्ट, शेखर बिष्ट, राजीव कुमार, श्रीमती लता, श्रीमती निशा, पीयूष गुणवन्त, रामशंकर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाग में फंदे पर लटका मिला ठेकेदार का शव
Next: नशा मुक्त भारत के लिये मुख्यमंत्री ने की सभी से शपथ लेने की अपील

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.