Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 68 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग को कर दिया था गर्भवती, कोर्ट ने सुनाई तीन गुना उम्रकैद की सजा
  • राष्ट्रीय

68 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग को कर दिया था गर्भवती, कोर्ट ने सुनाई तीन गुना उम्रकैद की सजा

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

तिरुवनंतपुरम (आरएनएस)। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अदालत ने 68 वर्षीय एक व्यक्ति को 2015 में 15 वर्षीय लडक़ी के यौन उत्पीडऩ और गर्भवती करने के लिए तीन गुना उम्रकैद की सजा सुनाई है। कुन्नमकुलम पोक्सो अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषी किसी सहानुभूति का पात्र नहीं है और सजा पूरी होने तक उसे पैरोल नहीं दी जाएगी।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उसे 20 साल जेल की सजा काटनी होगी। साथ ही 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और वह राशि पीडि़ता को देने का आदेश दिया। अदालत ने यह भी कहा कि इसके अलावा पीडि़त कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मुआवजे के लिए भी पात्र है।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी कृष्णन कुट्टी एक मछली विक्रेता था और नाबालिग लडक़ी मछली खरीदने के लिए उसके पास आती थी। उसने स्थिति का फायदा उठाते हुए उसका यौन उत्पीडऩ किया। बाद में नाबालिग ने 16 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया और डीएनए टेस्ट से भी पुष्टि हुई कि बच्चा कुट्टी का ही है।

इसके अलावा, 25 गवाहों से पूछताछ की गई और अभियोजन पक्ष ने अधिकतम सजा की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील पर सहमति जताई और संबंधित धाराओं के तहत अधिकतम सजा सुनाई। कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि यह दुर्लभ है कि पॉक्सो मामले में दोषी को तिहरी उम्र की सजा मिल रही है और इस तरह की कड़ी सजा ऐसे जघन्य मामलों में एक निवारक के रूप में काम करेगी।
2019 में कोल्लम (दक्षिण केरल) की एक पोक्सो अदालत ने 28 वर्षीय दोषी को तीन आजीवन कारावास और 26 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई, जिसने अपनी सात साल की भतीजी का बलात्कार और हत्या कर दी थी। यह राज्य में पोक्सो मामले में दी गई सर्वोच्च सजा थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कश्मीर : मुठभेड़ में मारे गए छह आतंकवादी
Next: भारत में 1000 के करीब पहुंचे ओमिक्रॉन के मामले, दिल्ली-महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.