Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत में 1000 के करीब पहुंचे ओमिक्रॉन के मामले, दिल्ली-महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल
  • राष्ट्रीय

भारत में 1000 के करीब पहुंचे ओमिक्रॉन के मामले, दिल्ली-महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत ने पिछले 24 घंटों में 13,154 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं। वहीं, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो दिल्ली में 263 और महाराष्ट्र में 252 मामलों के साथ इसकी संख्या बढक़र 1000 के करीब पहुंच गई है। आपको यह भी बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 82,402 एक्टिव केस हैं।
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,154 नए मामले सामने आने के बाद, देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 3,48,22,040 हो गई। वहीं, 268 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढक़र 4,80,860 हो गई है। वहीं, अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रॉन के 961 मामले सामने आ चुके हैं, ये मामले 22 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं।
कल के आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली में 71 हजार से ज्यादा जांच के बावजूद संक्रमण दर 1.29 फीसदी तक पहुंच गई है, यह एक दिन पहले ही 0.68 फीसदी थी। यानी लगभग दोगुना उछाल संक्रमण दर में भी आया है। सात महीनों में पहली बार करीब एक हजार संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या भी दो हजार का आंकड़ा पार कर 2191 तक पहुंच गई जबकि महज चार दिन पहले यह एक हजार से कम थी।

दिल्ली में 38 फीसदी नमूनों में ओमिक्रॉन
दिल्ली में ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है, 21 से 28 दिसंबर के बीच हुई जीनोम सिक्वेंसिंग जांच में 38 फीसदी लोगों में ओमीक्रोन पाया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी तक जितने भी मामले आए हैं उनमें बाहर से आने वालों में ओमीक्रोन ज्यादा पाया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित हुए हैं।

महाराष्ट्र में रोज पांच गुना बढ़ोतरी
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, सक्रिय मरीजो की संख्या रोज पांच गुना बढ़ रही है। मुंबई में संक्रमण दर 4.1 प्रतिशत पर जा पहुंचा है। अगर ये पांच प्रतिशत के ऊपर गया तो सख्त पाबंदियां लगाना हमारी मजबूरी हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 68 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग को कर दिया था गर्भवती, कोर्ट ने सुनाई तीन गुना उम्रकैद की सजा
Next: चुनाव से पहले राहुल गांधी फिर विदेश यात्रा पर रवाना, तीन जनवरी को करनी है पंजाब में रैली

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.