Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा
  • हरिद्वार

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा

RNS INDIA NEWS 11/03/2023
judge hammer

हरिद्वार। सोलह वर्षीय किशोरी से बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने के मामले में एडीजे/विशेष जज पॉक्सो न्यायाधीश अंजली नौलियाल ने आरोपी युवक को दोषी पाया है। विशेष कोर्ट ने दोषी युवक को 20 वर्ष की कठोर कैद और 1.13 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि 10 मई 2021 को सिडकुल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने की वारदात की गई थी। ड्यूटी से लौटी मां को पीड़ित किशोरी ने सारी आपबीती बताई थी। शिकायतकर्ता मां के पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी काफी वक्त से उसे प्रताड़ित कर उत्पीड़न कर रहा था। घटना वाले दिन युवक उसके घर में आकर जबरदस्ती नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी व मारपीट की थी। घटना के डेढ़ महीने के बाद शिकायतकर्ता मां ने आरोपी वितुल कुमार पुत्र रामकरण सिंह निवासी ग्राम मीरापुर खादर थाना चांदपुर जिला बिजनौर यूपी के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना के बाद विवेचक ने युवक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। शासकीय अधिवक्ता ने सरकार की ओर से सात गवाह पेश किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से लापता युवती का शव ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से बरामद
Next: देश के विभिन्न प्रदेशों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने की राज्यपाल से भेंट

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.