Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाई ढौल वन पंचायत के सरपंच बने ठाकुर सिंह भंडारी
  • अल्मोड़ा

नाई ढौल वन पंचायत के सरपंच बने ठाकुर सिंह भंडारी

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। नाई ढौल में संपन्न वन पंचायत चुनाव में ठाकुर सिंह भंडारी को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया। वहीं चंपा नयाल को उप सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा महेश सिंह भंडारी, सुनीता देवी, नंदी देवी, वीरेंद्र राम, पिंकी नयाल, दीप्ति भोजक और निर्मल नयाल को पंच निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया राजस्व उप निरीक्षक विक्रम सिंह जैम्याल और अमरजीत पालनी की देखरेख में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित सरपंच ठाकुर सिंह भंडारी ने कहा कि पंचायती जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वन पंचायत की ओर से चार वर्ष पहले बनाए गए उप नियमों के तहत पंचायती जंगल में हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वर्ष में दो बार जंगल को उपयोग के लिए खोला जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान तारा नयाल, पूर्व सरपंच पूरन सिंह, चंदन सिंह, दया नयाल, हंसी भंडारी, सुंदर सिंह, इंदर सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम पैदल तो अधिकारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर
Next: सल्ट से लापता व्यक्ति हरियाणा से सकुशल बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.