Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में वीक एंड पर उमड़े पर्यटक, सड़कों पर लगा लंबा जाम
  • देहरादून

मसूरी में वीक एंड पर उमड़े पर्यटक, सड़कों पर लगा लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 30/09/2023
rns featured image new

देहरादून। इस वीकेंड पर लगातार तीन दिन की छुट्टी के चलते मसूरी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। बड़ी संख्या में पर्यटकों के मसूरी पहुंचने से जगह-जगह जाम लगा। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट जाम में तीन किमी. तक वाहन फंसे रहे। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पडा। वीक एंड व सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों का रूख मसूरी किया है। मसूरी के सभी मुख्य मार्गों सहित संपर्क मार्गों पर सुबह से ही जाम लगने लगा था। यह स्थिति शाम तक रही। मसूरी देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी से किंक्रेग और जेपी बैंड तक लगभग तीन किमी का जाम लगने से खासी परेशानियों हुईं। किंक्रेग से पिक्चर पैलेस, गांधी चौक से अकादमी मार्ग, लाइब्रेरी से मोती लाल नेहरू मार्ग, लंढौर के मलिंगार क्षेत्र, सहित मालरोड पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के पर्यटकों का मसूरी पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत का सामना करनी पड़ी। सैलानियों की आवक बढ़ने से मसूरी में रौनक है। खासतौर पर व्यापारी काफी उत्साहित हैं। क्योंकि काफी लंबे समय बाद पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया है। मसूरी के अधिकतर होटल फुल हो गये हैं। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड के बाद सोमवार को भी छुट्टी होने से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से होटलों में बुकिंग मिल रही हैं और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि वाहनों का काफी दबाव होने के कारण कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। जाम को सुचारु करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा 14 साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री का ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल हुआ शुरू, राज्य हित से जुड़े कार्यक्रमों की मिलेगी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.