Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी मालरोड पर वाहनों के प्रवेश का शुल्क दो से तीन गुना तक बढ़ाया
  • देहरादून

मसूरी मालरोड पर वाहनों के प्रवेश का शुल्क दो से तीन गुना तक बढ़ाया

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर स्थानीय लोगों को व्यक्तिगत और व्यवसायिक वाहन ले जाने पर वार्षिक शुल्क बढ़ाने का विरोध किया है। उन्होंने वाहनों का वार्षिक शुल्क कम करने की मांग की है। इसे लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मालरोड पर जाने वाले दुपहिया वाहनों और व्यावसायिक वाहनों को वार्षिक पास की धनराशि अत्यधिक बढा दी है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बुधवार को मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दीपक सैनी से मुलाकात कर शुल्क वृद्धि पर कड़ा एतराज जताया। पूर्व में निजी दुपहिया वाहन का वार्षिक शुल्क 500 रूपये लिया जाता था, परंतु अब शुल्क बढ़ाकर 1000 रूपये  कर दिया है। निजी छोटे वाहन, चार पहिया का वार्षिक शुल्क 1000 रूपये से बढा कर 2000 रूपये कर दिया गया है। इसी के साथ ही मालरोड पर आवश्यक आपूर्ति करने वाले छोटे मालवाहन वाहनों का शुल्क भी 1500 रुपये वार्षिक से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष भर में वार्षिक बढ़ोत्तरी आवश्यक होती है परंतु बढाई गई दरें न्याय संगत नहीं हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि मालरोड पर जाने वाले स्थानीय लोगों के दुपहिया व चार पहिया वाहनों सहित माल वाहक वाहनों की जारी की गई दरों को कम कर 15 प्रतिशत बढ़ा कर स्थानीय नागरिकों को राहत दी जाय। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई टिकट मशीन का इंटरनेट बंद करने पर होगी कार्रवाई
Next: उधार की रकम वापस दिलाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.