Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुस्लिम समाज ने यूसीसी को बताया इस्लामी मान्यताओं पर हमला
  • देहरादून

मुस्लिम समाज ने यूसीसी को बताया इस्लामी मान्यताओं पर हमला

RNS INDIA NEWS 08/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुस्लिम समाज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध शुरू कर दिया है। आरोप लगाया कि यह कानून इस्मामी मान्यताओं पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुवार को जमा मस्जिद पलटन बाजार में शहर काजी उत्तराखंड मुहम्मद अहमद कासमी और इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी की सरपरस्ती में हुई बैठक में यूसीसी पर विस्तार से चर्चा हुई। शहर काजी ने कहा कि यूसीसी का पुरजोर विरोध किया जाएगा, यह कानून सीधे इस्लामी मान्यताओं पर हमला करता है। मुफ्ती रईस साहब ने कहा की यूसीसी लाकर सरकार एक धर्म के लोगों को खुश करना चाहती है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठाना चाहती है। मगर देश और खास तौर पर प्रदेश के लोग इस बहकावे में आने वाले नहीं है। हम यूसीसी का विरोध करते है और इसके विरुद्ध लड़ाई लड़ी जाएगी। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से 2016 में लॉ कमीशन का गठन किया गया था। लॉ कमीशन ने कहा कि यूसीसी की कोई जरूरत इस देश को नहीं है। इसके बाद 2023 में दूसरे लॉ कमीशन का गठन किया गया, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। तो सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी जो सरकार इतनी जल्दी यूसीसी ले आई और उसे विधानसभा से पास करा लिया। हम इसका विरोध करते हैं। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष आकिब कुरेशी ने कहा की यूसीसी इस्लामी कानून पर हमले की साजिश है। आकिब कुरेशी ने कहा कि ये कानून केंद्रीय कानूनों से टकराता है जिसके लिए संविधान के जानकारों से राय ली जा रही है। इस कानून का विरोध के लिए 11 फरवरी को भी बैठक होगी। वहीं, एआईएमआईएम के नेता एडवोकेट विनोद कुमार ने कहा कि यूसीसी के विरोध में प्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति को इस कानून में शामिल नहीं किया गया और मुस्लिम समाज को गुलाम बनाने के लिए यह कानून लागू किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए जिपं अध्यक्ष ने की 15 लाख की घोषणा
Next: राशिफल 09 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.