Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मुनस्यारी तहसील में खतौनी न निकलने से लोग परेशान
  • पिथौरागढ़

मुनस्यारी तहसील में खतौनी न निकलने से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 19/11/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। तहसील में स्थित खाता खतौनी केंद्र में एक माह से तकनीकी दिक्कत बनी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हर रोज खाता-खतौनी और अन्य दस्तावेज निकालने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। पोर्टल न चलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द ही समस्या को दूर करने की मांग की है। पूर्व प्रधान मोहन दोसाद ने बताया कि तहसील में एक माह से खतौनी की नकल का कार्य नहीं हो रहा है। खाता-खतौनी की नकल न मिलने से कई भूखंड के बैनामे नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण भवन निर्माण के लिए ऋण मिलने में भी दिक्कत आ रही है। कहा कि खतौनी न निकलने से तहसील के बुई, पातों, कोटा, पंद्रह पाला, नामिक, समकोट, लोध सहित अधिकांश गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर सहित अन्य भर्तियों में जाने वाले युवाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खतौनी न निकलने से युवाओं के चरित्र सहित अन्य दस्तावेज भी नहीं निकल रहे हैं। जिससे वे मायूस हैं। उन्होंने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर समस्या के निवारण की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर तहसील कर्मियों ने बताया कि नेटवर्क दिक्कत की वजह से खतौनी नहीं निकल पा रही है। जिसे सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से स्वच्छता संकल्प यात्रा शुरू
Next: राज्य के विकास और संरक्षण के लिए भू कानून जल्द लागू होगा :  मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.