Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मुनस्यारी की बंद सड़कें न खुलने से आक्रोशित युवाओं ने किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

मुनस्यारी की बंद सड़कें न खुलने से आक्रोशित युवाओं ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 03/10/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। मुनस्यारी विकासखंड की कई सड़कें तीन-तीन माह बाद भी न खुलने से युवाओं में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय बाद भी सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने दस दिन के भीतर बंद सड़कों में यातायात बहाल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट परिसर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू के नेतृत्व में युवा एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मोतीघाट से गोल्फा, चीलमधार से क्वीरीजिमिया, झापुली से तोमिक, झापुली से बोना सड़क बीते तीन माह से बंद चल रही है। सड़क बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बोना, गोल्फा के आपदा प्रभावितों को न मुआवजा दिया गया है और न विस्थापन की कार्रवाई की जा रही है। धापा, लोडखेत, गांधीनगर चुवार पानी के आपदा प्रभावितों को दूसरी किस्त भी नहीं दी गई है। कहा कि समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मण विश्वकर्मा, हरीश सिंह, लवराज कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी के तीन गांवों से शहीदों के आंगन से संग्रहित की मिट्टी
Next: श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.