Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 23/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के तहत एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के पिछड़े तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि टम्टा ने समाज में फैली असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा व जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समरसता और भाईचारे के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इन सिद्धांतों पर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से टम्टा के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, शहजाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पांडेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत, दानिश खान, पारितोष जोशी, जगदीश पांडेय, जगदीश तिवारी, ललित सतवाल, आनंद बिष्ट, कार्तिक साह, विश्वास टम्टा, मुकेश कुमार, नारायण दत्त पांडेय, मनोज वर्मा, आशा शर्मा, प्रकाश डसीला, बलवंत टम्टा, गजेंद्र फर्तियाल, बी के भट्ट, नरेंद्र बनोला और तारा मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी के लिए डिग्रियां छिपा रहे युवा, आठवीं पास बनकर कर रहे आवेदन
Next: काम पर निकले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.