Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिहार : मुंगेर में ग्रामीणों के हमले में पुलिस अधिकारी की मौत
  • राष्ट्रीय

बिहार : मुंगेर में ग्रामीणों के हमले में पुलिस अधिकारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/03/2025
rns featured image new

मुंगेर(आरएनएस)। बिहार के अररिया में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत की घटना का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि लोगों ने मुंगेर जिले में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति ने तेज धार हथियार से उन पर हमला कर दिया। एएसआई वहीं गिर गए।
आनन-फानन में घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में शनिवार को उनकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने आईएएनएस को बताया कि मुफस्सिल थाना की डायल 112 पर सूचना आई कि नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है। इसी मामले में एएसआई वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इलाज के क्रम में पटना के एक निजी अस्पताल में एएसआई संतोष कुमार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया गया कि मृतक कैमूर जिले के रहने वाले थे। दो दिन पहले बिहार के अररिया जिले में एक पुलिस पदाधिकारी की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई। पुलिस टीम एक गांव में अपराधियों को पकडऩे के लिए गई थी, इसी क्रम में हुई झड़प में पुलिस अधिकारी गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्यापन अभियान में 70 हजार का काटा चालान
Next: मढ़ी चौरास-जाखणी पेयजल योजना जल्द होगी पूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.