Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मढ़ी चौरास-जाखणी पेयजल योजना जल्द होगी पूरी
  • पौड़ी

मढ़ी चौरास-जाखणी पेयजल योजना जल्द होगी पूरी

RNS INDIA NEWS 16/03/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। विकासखंड कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र में पंपिंग पेयजल योजना निर्माण का कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। गर्मियों में चौरास क्षेत्र की जनता को पेयजल योजना की सौगात मिलने वाली है। निर्माणदायी संस्था पेयजल निगम देवप्रयाग का दावा है कि अप्रैल माह के अंतिम तक पंपिंग पेयजल योजना का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। बताते चलें कि जल जीवन मिशन और राज्य सेक्टर मद से बन रही मढ़ी चौरास-जाखणी पुनर्गठन पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य 37 करोड़ 16 लाख 58 हजार रूपये की लागत से पूरा किया जायेगा। यह प्रदेश की पहली ग्रामीण पेयजल योजना है, जिसमें प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पानी की खपत 135 एलपीसीडी रखी गई है। पेयजल योजना से जाखणी, मढ़ी, रानीहाट, नैथाणा, थापली, सुपाणा समेत 14 गांवों की आबादी लाभान्वित होगी।
चौरास क्षेत्र की जनता कई वर्षों से पेयजल व्यवस्था सुचारू न होने से पेयजल किल्लत से जुझ रही है। यह पेयजल योजना चौरास क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। पेयजल योजना के अंतर्गत अभी तक गौरशाली में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का निर्माण कार्य भी 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है, जबकि नैथाणा के पास अलकनंदा नदी में बन रहे इनटैंक वेल का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर चल रहा है। इधर, पेयजल निगम देवप्रयाग के सहायक अभियंता प्रदीप पयाल ने बताया कि मढ़ी चौरास-जाखणी पेयजल योजना के अंतर्गत 8 टैंकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। नैथाणा में बन रहे इनटैंक वेल का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इनटैंक वेल के छत पड़ने के बाद स्कैप होल्डिंग का कार्य किया जाना है। बताया कि अप्रैल माह तक पंपिंग पेयजल के निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मई माह में चौरास क्षेत्र की जनता को पानी उपलब्ध करवा दिया जायेगा। बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर पंप, मोटर और ट्रांसफार्मर भी क्रय कर चौरास पहुंच चुके हैं। जल्द ही मैकेनिकल टीम पहुंचकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इनस्टॉल कर लिया जायेगा। बताया कि हडिम की धार पेयजल योजना के तहत 6 करोड़ की लागत से मलेथा के पास बनने वाले इनटैंक वेल और वाटर फिल्टर प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। उम्मीद है कि मई माह में दोनों योजनाओं का एक साथ लोकार्पण किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार : मुंगेर में ग्रामीणों के हमले में पुलिस अधिकारी की मौत
Next: ओवरलोडिंग रोकने के लिए चला सघन चेकिंग अभियान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.