Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मुख्यमंत्री ने बिलासपुर, घुमारवीं व अर्की अस्पतालों को पीएसए प्लांट समर्पित किए
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर, घुमारवीं व अर्की अस्पतालों को पीएसए प्लांट समर्पित किए

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-16 at 7.41.54 PM

आरएनएस ब्यूरो सोलन।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिले के चम्बाघाट में 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इसके पश्चात वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं और नागरिक अस्पताल अर्की के लिए पीएसए सयंत्रों का भी शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएम केयर्ज के अंतर्गत 2.16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए गए पीएसए प्लांट का भी शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम केयर्ज के अन्तर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 1000 एलपीएम क्षमता और नागरिक अस्पताल अर्की में 1000 एलपीएम क्षमता के पीएसए प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिन पर क्रमशः 1.50 करोड़ और 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, वहीं नागरिक अस्पताल घुमारवीं में विद्या फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के अन्तर्गत 1.10 करोड़ रुपये व्यय कर 140 एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है।

 


जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में केवल दो अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्रों की सुविधा उपलब्ध थी, जबकि आज यहां 15 पीएसए प्लांट क्रियाशील कर दिए गए हैं, जबकि सात संयंत्र उद्घाटन के लिए तैयार हैं और छह अन्य संयंत्रों पर कार्य लगभग पूरा होने को है। इस प्रकार, इस माह के अंत तक राज्य में 28 पूर्ण रूप से क्रियाशील ऑक्सीजन संयंत्रों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सायर उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और उनके सुखद् एवं खुशहाल भविष्य की कामना की।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य ने सफलतापूर्वक कोविड-19 महामारी की चुनौती का सामना किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है।
बिलासपुर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि नागरिक अस्पताल बिलासपुर में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बिलासपुर जिला ने भी लक्षित समूह के टीकाकरण की दिशा में शानदार प्रदर्शन किया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष राम रतन पाल ने नागरिक अस्पताल अर्की को पीएसए प्लांट समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, राज्य भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, विधायक डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल व परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय और सोलन जिला की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक और बड़ा कदम, मुख्यमंत्री की फ्लीट के समय जनता को नहीं होगी दिक्कत
Next: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की आधारशिला रखी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.