Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद सीएम धामी ने गिनाईं प्राथमिकताएं
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद सीएम धामी ने गिनाईं प्राथमिकताएं

RNS INDIA NEWS 23/03/2022
19-1

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि 2025 में जब उत्तराखंड अपनी 25वीं वर्षगांठ बना रहा होगा तब विकास के कई कार्य पूरे हो चुके होंगे। बुधवार को परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में विकास के नए आयाम तय करेगी। चाहे रेल प्रोजेक्ट की बात हो या फिर ऑल वेदर रोड की बात हो, सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा पर ही पूरे कर लिए जाएंगे।

धामी ने कहा कि प्रदेश में पलायन पर प्रहार करने के लिए भी ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। उत्तराखंड के विशेषकर सीमावर्ती जिलों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर खाली हो चुके गांवों को दोबारा बसाया जाएगा। भरोसा दिलाया कि सरकारी विभागों में चल रहे रिक्त पदों को भरने के लिए भी विज्ञप्ति भी निकाली जाएंगी।  धामी ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए डॉक्टरों व पैरा-मेडिकल स्टाफ की भर्तियां भी निकाली जाएंगी ताकि, दूरस्थ क्षेत्रों मे रह रहे ग्रामीणों का अपने गांव के पास ही बेहतर और उम्दा स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके और पलायन रोका जा सके।  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड के ऊपर अभी तक 60 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज हो चुका है। सरकार को कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए अलग से कर्ज लेना पड़ता है। ऐसे में अब धामी सरकार को उत्तराखंड में आय का साधन बनाने के लिए विचार करना होगा ताकि उत्तराखंड को इस कर्ज से मुक्ति मिल सके।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर पूर्जा-अर्चना की। धामी ने प्रदेश की खुशहाली और सभी प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक 24 मार्च को आयोजित की जाएगी। सूत्रों की बात मानें तो पहली कैबिनेट बैठक में ही सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। धामी के बाद आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आठ में से तीन विधायकों को पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली, बनाया गढ़वाल-कुमाऊं मंडल में संतुलन
Next: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पुराना स्वरूप आएगा वापस, सांस्कृतिक विरासतों का होगा जीर्णोद्धार: जिलाधिकारी वन्दना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.