Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मुखबा में पीएम के दौरे को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन
  • उत्तरकाशी

मुखबा में पीएम के दौरे को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन

RNS INDIA NEWS 01/02/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फरवरी माह में मुखबा-हर्षिल आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पीएम के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरवरी माह में उत्तरकाशी जिले के सीमांत मुखबा गांव स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल स्थित मां गंगा के मंदिर में दर्शन-पूजन कर शीतकालीन यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन संभावित भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में जुटा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज- हर्षिल में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। मुखबा में पार्किंग व रास्तों के निर्माण तथा सौंदर्यीकरण से जुड़े अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में सड़कों की दुरस्त किए जाने के साथ ही क्रश बैरियर्स की स्थापना, सड़कों के किनारें पर दीवालों व पैरापिट निर्माण जैसे सुरक्षात्मक कार्य भी संपन्न करने का कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में पानी जमने के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्या के समाधान हेतु करीब 5 किमी लंबाई के एचडीपीई पाइप बिछाए जाने का कार्य चल रहा है। बिजली की सुचारू व निर्बाध आपूर्ति के लिए पुराने पोल व लाइन बदलने के साथ ही अन्य वैकल्पिक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन एवं टॉयलेट्स व्यवस्था को लेकर भी काम किए जा रहे हैं।
गत शुक्रवार सांय को जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की जिला प्रशासन के स्तर से प्रस्तावित प्रारंभिक रूपरेखा की जानकारी दी और विभिन्न विभागों के स्तर पर चल रही तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत-नेपाल सीमा पर चार किमी क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण
Next: बाजपुर में स्मार्ट मीटर विरोध समेत 5 सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेजा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.