Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मुकेश मैठाणी बने तुंगनाथ मंदिर के मठापति
  • रुद्रप्रयाग

मुकेश मैठाणी बने तुंगनाथ मंदिर के मठापति

RNS INDIA NEWS 17/04/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित बैठक में मुकेश मैठाणी को सर्वसम्मति से निर्विरोध मठापति चुना गया। 20 वर्षों के बाद शुक्रवार को पंच पुरोहित अध्यक्ष रेवाधर मैठाणी की अध्यक्षता में चुनाव के लिए बैठक हुई। बैठक में मुकेश मैठाणी के नाम के प्रस्ताव पर सभी पंच पुरोहितों और सदस्यों ने सहमति जताई। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि मठापति का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा और अवधि पूर्ण होने पर त्यागपत्र देना अनिवार्य होगा। साथ ही वर्ष में दो अनिवार्य बैठकों का आयोजन करने पर भी सहमति बनी। इसमें एक बैठक डोली के धाम रवाना होने के समय और दूसरी बैठक शीतकालीन गद्दी स्थल पर वापसी के दौरान होगी। नवनिर्वाचित मठापति मुकेश मैठाणी ने कहा कि वे परंपराओं के संरक्षण और मंदिर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे। बैठक में निवर्तमान मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रधान मक्कू सुनीता मैठाणी, प्रधान पाव विनोद नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष चौहान, प्रबंधक बलवीर नेगी, उमादत्त मैठाणी, उमेश मैठाणी, दिनेश मैठाणी, जीतपाल भंडारी, योगेंद्र भंडारी, सतीश मैठाणी, भरत मैठाणी और विजय भारत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यायालय द्वारा निस्तारित मामलों की समीक्षा, अभियोजन मजबूत करने के निर्देश
Next: चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, वाहन चालकों के लिए लगाया गया अलग काउंटर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.