Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुकेश चन्द्राकर की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने निकला जुलूस
  • अल्मोड़ा

मुकेश चन्द्राकर की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने निकला जुलूस

RNS INDIA NEWS 11/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। छत्तीसगढ़ में माफिया राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या को लेकर उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा ने रोष व्यक्त किया। पत्रकारों ने मुख्य न्यायाधीश, भारत सरकार, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन दे मुकेश के परिजनों को एक करोड़ रुपए राहत व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पत्रकारों ने वर्तमान में पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले और उनकी हत्या के लिए अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने माफिया राज के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की और पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को तुरंत फांसी देने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए। आयोजित कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट पी सी तिवारी ने सम्बोधित किया, तथा संचालन उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के सचिव रमेश चंद्र जोशी ने किया। पत्रकारों ने स्थानीय नगर पालिका पार्किंग से गांधी पार्क तक विरोध में मार्च निकाला और गांधी पार्क में एकत्र सभी पत्रकारों ने एक स्वर में भारत सरकार से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाए और छत्तीसगढ़ में माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को तुरंत फांसी दिए जाए, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए राहत राशि दी जाय। विरोध मार्च में प्रेस क्लब के सचिव रमेश जोशी, हरीश भंडारी, पीसी तिवारी, डा निर्मल जोशी, जगदीश जोशी, राजेश शर्मा, चन्दन नेगी, संतोष बिष्ट, कमलेश कनवाल, शिवेंद्र गोस्वामी, नवीन उपाध्याय, डीके जोशी, हिमांशु लटवाल, किशन जोशी, अशोक पाण्डे, नसीम अहमद, अनिल सनवाल, वेद प्रकाश बिनवाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चनोली ग्राम समूह पेयजल योजना चालू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Next: कुमाउनी लोक कलाकारों ने खूब लूटी वाहवाही

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 16.05.09
  • अल्मोड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.