Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मुकदमे दर्ज करने से भड़के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन
  • पौड़ी

मुकदमे दर्ज करने से भड़के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल विवि में सीटें घटाए जाने के विरोध में आंदोलित जय हो छात्र संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जाने पर छात्रों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। विरोध स्वरूप बिड़ला परिसर से जुलूस के साथ आए छात्रों ने प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों को गेट से हटाने पहुंची पुलिस की आक्रोशित छात्र नेताओं के साथ नोक-झोंक भी हुई। छात्र नेताओं ने कहा कि उन्हें प्रशासनिक भवन के अंदर जाने का रास्ता नहीं रोका था, बावजूद विवि प्रशासन ने पुलिस बुला दी। बुधवार को प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान जय हो संगठन के आयुष मियां व निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि सीटें बढ़ाए जाने के मुद्दे पर यदि विवि प्रशासन सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौरास कैंपस तक कॉलेज की बसों को ले जाने, जल्द से जल्द पीएचडी एंट्रेस करवाने, बिड़ला परिसर में निर्माणाधीन महिला छात्रावास को इसी सत्र से शुरू करवाने, हॉस्टलों की दशा सुधारने आदि मांगें भी हैं। इन मांगों पर विवि प्रशासन कार्यवाही करने के बजाय छात्रों की आवाज उठाने वालों पर विवि प्रशासन मुकदमा दर्ज करा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा विवि उक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करे। मौके पर सुधांशु थपलियाल, कैवल्य जखमोला, आशीष राणा, विरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नई शिक्षा नीति एवं गढ़वाल विवि में सीटें घटाए जाने का विरोध
Next: टीला गांव पहुंची डाक्टरों की टीम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.