Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मृतक परिवार को एक लाख और घायलों को पचास हजार रुपये देगी सरकार: जोशी
  • देहरादून

मृतक परिवार को एक लाख और घायलों को पचास हजार रुपये देगी सरकार: जोशी

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
default featured image

विकासनगर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को दुर्घटना होने की सूचना पर हैलीकॉप्टर से सवा चार बजे घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ है। मंत्री गणेश जोशी ने प्रति मृतक परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये देने की घोषणा की। जोशी ने कहा कि घायलों का इलाज सरकार करायेगी। जिसके लिए अस्पताल प्रशासन को आदेश दे दिए हैं। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, प्रताप रावत आदि ने बायला क्षेत्र में बस चलाने की मांग की है। कहा कि इन लोगों से लिखित पत्र देने के लिए कहा गया है। जिसके बाद क्षेत्र में परिवहन निगम की बस लगायी जायेगी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि अत्यंत हृदय विदारक घटना है। मृतकों के प्रति गहरा दुख, मृत आत्माओं को ईश्वर अपने चरणों में शरण दे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। कहा कि कांग्रेस दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तराखंड के चकराता में गाड़ी खाई में गिरने से जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। प्रदेश सरकार घायलों को हर संभवव मदद व उपचार देने में लगी है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

वहीं, दुर्घटना स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुखदायी घटना है। जिसमें मेरी विधानसभा के बारह लोगों और एक हिमाचल के व्यक्ति की मौत हुई है। दो परिवारों के तीन-तीन लोगों की मौत हो गयी। गहरा दुख है। सरकार की मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को पचास पचास हजार रुपये देने की घोषणा काफी कम है। कम से कम पांच पांच लाख रुपये प्रति मृतक के परिवार को देने के साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार को उठाना चाहिए। कहा कि इस संबंध में सीएम से वार्ता करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 में नियमावली से इतर मेरिट बनाने पर डायट डीएलएड गणित स्नातक प्रशिक्षित बेरोजगारों में आक्रोश
Next: त्रिपुरा घटना पर अभाविप का जिहादियों के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

weather image
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.